बामनवास के लाड़पुरा कस्बा गांव में बन रहा श्री सीताराम जी का मंदिर, गांव वासियों की आस्था से आगे बढ़ रहा निर्माण कार्य

लाड़पुरा कस्बा गांव में मंदिर निर्माण की शुरुआत

लाड़पुरा कस्बा गांव में पुराने जर्जर मंदिर के स्थान पर बन रहा नया श्री सीताराम जी मंदिर


ग्रामीण समाचार। राजस्थान के बामनवास तहसील अंतर्गत आने वाले लाड़पुरा कस्बा गांव में इन दिनों श्री सीताराम जी के नए मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 45–50 घरों वाले इस छोटे से गांव के लोगों ने मिलकर अपने पुराने और जर्जर हो चुके मंदिर को हटाकर नया मंदिर बनाने का निर्णय लिया।

गांववासियों का मानना है कि पुराने मंदिर की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिससे सुरक्षा और पूजा-पाठ में परेशानी हो रही थी। इसी कारण नया मंदिर बनवाने की आवश्यकता महसूस हुई।

सर्व समाज के सहयोग से बन रहा मंदिर

यह मंदिर किसी एक जाति या वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे गांव और सर्व समाज के सहयोग से बनाया जा रहा है। मंदिर निर्माण के लिए गांव के लोगों से चंदा एकत्र किया जा रहा है ताकि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की रुकावट या आर्थिक कमी न आए।

गांव के लोगों की सामूहिक आस्था और एकजुटता इस मंदिर निर्माण को विशेष बनाती है।

मंदिर का भूमिपूजन हो चुका है, कार्य प्रगति पर

श्री सीताराम जी मंदिर का नींव (भूमिपूजन) पहले ही संपन्न हो चुका है। वर्तमान में मंदिर का निर्माण कार्य अच्छी प्रगति पर है और लगभग 1 से 1.5 फीट तक निर्माण पूरा किया जा चुका है।

लाड़पुरा गांव में श्री सीताराम जी मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर


खास बात यह है कि मंदिर का निर्माण गांव के ही स्थानीय मिस्त्रियों द्वारा किया जा रहा है।

दानदाताओं की सूची (अब तक)

मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले प्रमुख दानदाताओं की सूची इस प्रकार है:

1. 11000/- श्री शिवचरण जांगिड़

2. 11000/- श्री गिर्राज गुर्जर

3. 11000/- श्री धर्मसिंह गुर्जर

4. 11000/श्री बाबू लाल अवस्थी

5. 50 कट्टे सीमेंट श्री राजेश अवस्थी

6. 11000/-श्री कैलाश जांगिड़ 

7. 11000/-श्री रामेश्वर जांगिड़

 8. 11000/- श्री गोविंद प्रजापत

9. 11000/-श्री बजरंग गुर्जर

10. 11000/- श्री पृथ्वीराज गुर्जर

11. 42000/-श्री सुरेश जी शर्मा कोटा

12. 11000/- श्री कमल पटेल

13. 21000/- श्री बाबूलाल शर्मा गंगापुरसिटी(लाडपुरा वाले)

To be continue........

गांव का स्थान और आसपास के क्षेत्र

लाड़पुरा कस्बा गांव लालसोट–गंगापुर सिटी नेशनल हाईवे पर स्थित है। यह गांव पिपलाई क्षेत्र से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है।

इस गांव के आसपास कई अन्य गांव भी आते हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

सुरगढ़, बाढ़ मोहनपुर, ठिकरिया, बिंजारी, नोहरा, नयागांव

🏛️ लाड़पुरा को मिला ग्राम पंचायत का दर्जा

हाल ही में लाड़पुरा गांव को सरकार द्वारा ग्राम पंचायत का दर्जा भी दिया गया है। इससे गांव के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है और मंदिर निर्माण जैसे कार्यों को भी मजबूती मिलेगी।

गांववासियों की आस्था और विश्वास

गांव के लोगों का मानना है कि भगवान श्री सीताराम जी की कृपा से यह मंदिर निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण होगा। मंदिर निर्माण को लेकर गांव में काफी समय से चर्चा चल रही थी, जो अब भगवान की कृपा से साकार रूप ले चुकी है।

ग्रामीण समाचार

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने